फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानकारी के अभाव में नशे के जाल में फंस रहे बच्चे : कौंडल

Mon, 01 Apr 2024 12:07 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
नशे से युवाओं को बचाने के लिए घर-घर पहुंची टीमें, दिया संदेश
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी

ऊना। नशामुक्त ऊना अभियान के तहत हरोली खंड में युवाओं को नशे की गर्त से बचाने के लिए अभियान ने गति पकड़ ली है। अभियान की टीमों ने शनिवार को हर घर दस्तक अभियान का शुभारंभ करते हुए ग्राम पंचायत बढेड़ा में घर-घर जाकर लोगों को नशे के खिलाफ जागरूक किया। इस अभियान की अध्यक्षता प्रिंसिपल जीएसएसएस स्कूल बढेड़ा विनोद कौंडल ने की। उन्होंने ग्राम पंचायत में अभिभावकों और ग्रामीणों से बात करते हुए कहा कि बच्चे सही जानकारी न होने की वजह से नशीले पदार्थों के जाल में फंस जाते हैं। स्थानीय लोग खुद आगे आकर नशामुक्त ऊना अभियान को सहयोग दें। युवाओं को नशे से बचाने के लिए पूरा जिला प्रशासन गंभीरता से कार्य कर रहा है, क्योंकि नशे की समस्या बहुत गंभीर होती जा रही है। हर कर्मचारी नशा मुक्त ऊना अभियान के तहत इसको अपनी जिंदगी का हिस्सा बना रहा है। उसी तरह से सभी स्कूल, कॉलेज, आईटीआई नशा मुक्त ऊना अभियान में शामिल हो रहे हैं। नशामुक्त ऊना अभियान के हेल्पलाइन नंबर 9418064444 पर कॉल करके जानकारी प्राप्त की जा सकती है। इस मौके पर नशामुक्त ऊना अभियान के प्रोग्राम अधिकारी जयेंद्र हीर, ग्राम पंचायत उपप्रधान लालसिंह, मेंटर टीचर संजीव कुमार, पंचायत सेक्टरी रवि कुमार सभी आशा कार्यकर्ता एवं आंगनवाड़ी कार्यकर्ता मौजूद रहीं।
सचित्र
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें