प्रवक्ता संघ स्कूल न्यू ने सरकार से की मांग, बोले- एक महीने से जिला लगातार लू से प्रभावित
संवाद न्यूज एजेंसी
गगरेट (ऊना)। प्रवक्ता संघ स्कूल न्यू के जिला प्रधान सुनीत सिंह राणा एवं महासचिव रविंद्र गुलेरिया ने सरकार से मांग की है कि ऊना जिला में भयंकर गर्मी को देखते हुए छुट्टियों में किसी तरह का बदलाव न किया जाए। उन्होंने बताया कि पिछले एक महीने से जिला लगातार लू से प्रभावित है। इस कारण जिलाधीश को बीच-बीच में छुट्टियां भी करनी पड़ रही हैं। जिला मुख्यालय तो बिल्कुल ही प्रचंड गर्मी की मार झेल रहा है। जिले में अब बहुत कम नदी नाले क्षेत्र हैं, जिन पर पुल बगैरा नहीं है। बरसात के दिनों में जिले में भयंकर परिस्थितियों के अलावा बच्चों को स्कूल जाने में कोई खास मुश्किल नहीं होती है। अतः लू की वजह से छुट्टियों का पुराना शेड्यूल ही रखा जाए। यदि छुट्टियों का शेड्यूल बदलना ही है, तो सेशन शुरू होते ही भिन्न-भिन्न जिलों के मौसम को मद्देनजर रखते हुए बदला जाए। इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश लेक्चर संघ (स्कूल न्यू) प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष अश्वनी कुमार धीमान, प्रदेश उप-वित्तसचिव संजीव कुमार, प्रदेश एक्शन कमेटी के उपाध्यक्ष विमल कुमार तथा चंचल कुमार, प्रांत संगठन सचिव चमन लाल, सुनील शर्मा, नरेंद्र नाथ, राम कुमार, राजकुमार के अतिरिक्त टीजीटी आर्ट्स जिला प्रधान इंदु शेखर सचिव जरनैल सिंह राणा कोषाध्यक्ष सतीश कुमार ब्लॉक प्रधान रविदत्त, गुरबख्श सिंह कलसी, मनमोहन धीमान, रामपाल सोंखला, करनैल संधू महिला विंग अनामिका शुक्ला, सोनू कुमारी आदि ने भी उक्त मांग का समर्थन किया है।