फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: ड्राई डे की उड़ी धज्जियां, जमकर बिकी ऊना मुख्यालय के ठेकों पर शराब

Thu, 03 Oct 2024 03:22 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना। महात्मा गांधी एवं देश के दूसरे प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती को समर्पित देशभर में ड्राई-डे ऊना में नियमों की अवहेलना से गीला दिखा। अधिकारियों की शरणस्थली ऊना में ही शराब ठेकों पर ड्राई-डे की जमकर धज्जियां उड़ीं।
विज्ञापन

इसका खुलासा बुधवार को अमर उजाला की ओर की गई पड़ताल में हुआ। ऊना शहर के दो शराब ठेकों पर छिपते-छिपाते शराब ब्रिकी मनमाने दामों पर की गई। शराब ठेकों के बाहर खड़े कारिंदे बाहर सड़क से ही ठेके के समक्ष आने वाले ग्राहकों को डील कर रहे थे। ठेके के अंदर से बाहर शराब की बोतल लाने के लिए दुकान के शटर में छोटा सा होल कर इस धंधे को अंजाम दिया गया। निसंदेह शराब ठेके पूरी अनुमति लेकर यहां शराब बिक्री को अंजाम दे रहे हैं, लेकिन ड्राई-डे में शराब की बिक्री को रोकने की बजाए कई ठेका संचालक अपनी कमाई को स्वयं ही अवैध बनाते रहे। सामान्य दिनों में कम कीमत की बोतलों पर 50 से 150 रुपये अधिक मूल्य वसूल कर ठेका संचालकों ने अपनी जेबें भरीं। पड़ताल की कड़ी में सुबह से ड्राई-डे पर शराब बिक्री का खेल देर शाम तक चलता रहा। इसमें अंब रोड ऊना के शराब ठेके के शटर पर होल कर शराब की बोतलें ग्राहकों तक पहुंचाई गईं। बड़ी बात यह है कि नियमों पर सख्त दिखने वाले फील्ड अधिकारी छुट्टी के दिन इसकी जांच सहित रोकथाम को सुनिश्चित नहीं कर पाए।
-
पूरा दिन अधिकारियों की टीम विभिन्न स्थानों पर दबिश देती रही है, लेकिन कोई ऐसा मामला सामने नहीं आया। हालांकि देर शाम कुछेक ठेकों की ओर से शराब बिक्री के मामलों की शिकायतें मिली हैं, जिस पर जांच के बाद कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-टीकम ठाकुर, उपायुक्त, राज्य कर एवं आबकारी विभाग, ऊना
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें