फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: पूबोवाल में युवक की मौत के मामले में नशे के सेवन का आरोप

Thu, 03 Sep 2026 11:28 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना। थाना हरोली के तहत पूबोवाल में संदिग्ध परिस्थितियों में हुई युवक सुखराज सिंह की मौत के मामले में नया मोड़ आया है। मृतक की पत्नी गुरप्रीत कौर ने पुलिस को दिए बयान में आशंका जताई है कि मौत से पहले उसके पति ने किसी प्रकार का नशा किया था। पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत में गुरप्रीत कौर ने बताया कि उसकी शादी सुखराज सिंह के साथ वर्ष 2023 में हुई थी। उनके तीन वर्षीय बेटी और छह माह का बेटा है। सुखराज अमराली स्थित मदर डेयरी फैक्टरी में स्टोरकीपर के पद पर कार्यरत था।

शिकायत के अनुसार एक सितंबर को सुखराज रोजाना की तरह ड्यूटी पर गया था लेकिन रात करीब 12 बजे के बाद घर लौटा। घर पहुंचने पर उसने बच्चों से बातचीत की लेकिन उसके व्यवहार और हालत को देखकर पत्नी को लगा कि उसने कोई नशा किया हुआ है। पत्नी ने उससे कई बार पूछा कि वह कहां था और किसके साथ था, लेकिन उसने कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दी।
विज्ञापन


गुरप्रीत कौर के मुताबिक सुखराज की हालत बिगड़ने और बेहोशी जैसी स्थिति में होने के बाद उसने उसका मोबाइल फोन देखा। मोबाइल में एक युवक का नंबर सेव मिला। इस नंबर पर व्हाट्सएप के माध्यम से सामान खरीदने से संबंधित वॉयस और टेक्स्ट मैसेज मौजूद थे।

इसके अलावा सुखराज के स्नैपचैट अकाउंट पर कुछ वीडियो भी मिले, जिनमें सुखराज के अलावा दो अन्य लोग दिखाई दे रहे थे। सुबह पत्नी ने सुखराज से बातचीत करने का प्रयास किया, लेकिन वह स्पष्ट रूप से कुछ बताने की स्थिति में नहीं था और बेहोशी की हालत में पड़ा रहा। इसके बाद परिजन उसे उपचार के लिए सरकारी अस्पताल हरोली ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

गुरप्रीत कौर ने पुलिस को दिए बयान में आशंका जताई है कि मोबाइल में मिले अज्ञात युवक ने ही उसके पति को किसी प्रकार का नशा बेचा हो सकता है और नशे के सेवन के कारण उसकी मौत हुई। डीएसपी हरोली मोहन रावत ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

मृतक के मोबाइल फोन, व्हाट्सएप और स्नैपचैट पर मिले तथ्यों समेत अन्य साक्ष्यों की जांच की जा रही है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि सुखराज की मौत किन परिस्थितियों में हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें