ऊना बस स्टैंड में आरीओ कार्यलय व स्वास्थ्य विभाग की और से लगाएं गए नेत्र जांच शिविर में लोगों
ऊना। आंखें कमजोर होने पर भी ऊना में 60 चालक वाहन दौड़ा रहे थे। इस बात का खुलासा क्षेत्रीय परिवहन विभाग के निशुल्क नेत्र जांच शिविर में हुआ है। विभाग द्वारा स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से लगाए नेत्र जांच शिविर में 60 चालकों की आंखों की रोशनी कमजोर पाई गई हैं। इन चालकों को विशेषज्ञ चिकित्सकों ने चश्मा लगाकर वाहन चलाने की सलाह दी है।
जानकारी के अनुसार क्षेत्रीय परिवहन विभाग की ओर से 15 जनवरी से 14 फरवरी तक मनाए जा रहे सड़क सुरक्षा माह के तहत बुधवार को चालकों के लिए निशुल्क आंखों की जांच का शिविर लगाया गया। आईएसबीटी ऊना और टाहलीवाल के ट्रक यूनियन में स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से 110 चालकों की आंखों की जांच की गई। चिकित्सीय टीम के परामर्श के बाद 60 चालकों को चश्मे लगाने का परामर्श दिया गया।
क्षेत्रीय परिवहन विभाग की ओर से इन चालकों को निशुल्क चश्मे एक दो दिन में प्रदान किए जाएंगे। आरटीओ अशोक कुमार की अगुआई में ऊना एवं टाहलीवाल में लगाए गए शिविर में बस चालकों, आटो, टैक्सी, ट्रक चालकों की निशुल्क रूप से आंखों की जांच की गई। एक दो दिन में निशुल्क चश्मे दिए जाएंगे। आरटीओ अशोक कुमार ने बताया कि टाहलीवाल में स्वास्थ्य विभाग की टीम संग विभागीय अधीक्षक ठाकुर सेन व दीनेश कुमार जबकि ऊना में स्वयं शिविर में मौजूद रहे।
ऊना बस स्टैंड में आरीओ कार्यलय व स्वास्थ्य विभाग की और से लगाएं गए नेत्र जांच शिविर में लोगों