फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्मी की दस्तक के साथ बडूही में गहराने लगा पेयजल संकट

विज्ञापन
Drinking water crisis in Baduhi
विज्ञापन
जोल (ऊना)। बड़ूही के बाशिंदों को गर्मी शुरू होते ही पीने के पानी के लिए भटकना पड़ रहा है। पेयजल किल्लत से ग्रामीण परेशान हैं। लोगों को महज दो घंटे के लिए ही पानी मिल पा रहा है।
विज्ञापन

स्थानीय चौक से दस पंचायतों के लोग यहां से रोजाना आते-जाते हैं। भिंडला से तलमेहड़ा और अब ऊना जाने वाली बसों का ठहराव यहां होता है। यहां विभाग के लगाए नल से पानी नहीं आ रहा है। बड़ूही के लिए पेयजल आपूर्ति दिलवां गांव से होती है। यहां जल स्तर गिरने के कारण रिग बंद हो गया था। विभाग ने पानी की समस्या को हल करने के लिए यहां नया ट्यूबवेल लगवाया। इसे अभी तक शुरू नहीं किया जा सका है। इसके लिए विभाग ने टेंडर आवंटित कर दिए हैं। ठेकेदार ने काम भी शुरू कर दिया है। नई रिग के चलने पर ही राहत मिलने की उम्मीद है।
विभाग चाहता तो यहां मौजूद बाकी रिगों से पेयजल की आपूर्ति का अस्थायी हल करके लोगों को राहत दी जाए। पूर्व प्रधान मेहर चंद चौधरी, पंचायत सदस्य सरवन कुमार, पूर्व सैनिक अशोक शर्मा, शाम शर्मा, पम्मी चौधरी, धर्मपाल, जसविंदर सिंह, पूर्व पंचायत सदस्य शौकत अली, दुकानदार गणेश कुमार, रमेश बाबा, दीप मेहता, सुभाष चंद, गुर्दियाल सिंह, तिलक राज, संजीव कुमार ने विभाग ने मांग की कि उन्हें अविलंब पेयजल उपलब्ध करवाया जाए। उन्होंने कहा कि अगर विभाग ने इस तरफ ध्यान देकर समस्या हल न की तो उन्हें आंदोलन करना पड़ेगा। जल शक्ति विभाग के एक्सईएन होशियार सिंह जस्सल ने कहा कि मामला मीडिया के माध्यम से ध्यान में आया है। जल्द ही ग्रामीणों की पेयजल की समस्या को हल कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि विभाग बड़ूही बाजार में लगाए स्रोत से स्थानीय बाजार की सप्लाई को जोड़ने का काम करेगा ताकि जल की समस्या का स्थायी हल हो सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें