फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: नगर पंचायत दौलतपुर चौक के बार्ड एक और दो में गहराया पेयजल संकट

Sat, 15 Jun 2024 01:07 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
लोगो ने जलशक्ति विभाग को सौंपा शिकायत पत्र, बोले- जल्द समाधान करें नहीं तो करेंगे प्रदर्शन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

दौलतपुर चौक, ऊना। नगर पंचायत दौलतपुर चौक के वार्ड नंबर एक और दो के बाशिंदे बीते एक महीने से पेयजल समस्या से जूझ रहे हैं। गर्मी शुरू होते ही नगर में पानी की समस्या गंभीर हो जाती है। वार्डवासी पानी की समस्या को लेकर नगर पंचायत प्रशासन और जलशक्ति विभाग के पास जाकर समस्या के हल की कई बार मांग कर चुके हैं। उसके बाद भी विभाग पानी की समस्या को लेकर गंभीर नहीं है, जिससे नगरवासियों में काफी नाराजगी है।
नगर पंचायत एक और दो के वाशिंदों अमित कहोल (बोबी ), वंशज कहोल, विशाल कंवर, शशि चौधरी, नरेंद्र कुमार, सूबेदार कुलदीप चौधरी, राकेश शर्मा ने बताया कि वॉर्ड नंबर 2 में एक दिन प्रातः 9:00 बजे कुछ देर पानी आता है और एक दिन प्रातः 7:00 बजे मात्र आधा घंटा पानी आता है, जिससे लोगों को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही हैं। उन्होंने बताया कि कई बार तो पानी का प्रेशर इतना कम होता है कि पानी छत पर रखी टंकी तक नहीं पहुंचता।
विज्ञापन

शुक्रवार को भी स्थानीय लोगो ने पानी की समस्या के बारे में विभाग को लिखित शिकायत सौंपी है और चेताया कि जल्द समाधान करें नहीं तो विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया जाएगा। उनका कहना है कि जल्द ही दोनों वार्डों का एक प्रतिनिधिमंडल विधायक राकेश कालिया को भी इस समस्या से अवगत करवाएगा।
विज्ञापन

टुल्लू पंप लगाने से आ रही समस्या, होगी कार्रवाई
दौलतपुर चौक जलशक्ति विभाग के सहायक अभियंता जोगिंदर सिंह ने बताया कि दौलतपुर चौक में पानी की सप्लाई पूरी तरह की जा रही है, लेकिन वार्ड एक व दो में भीषण गर्मी और लोगों की ओर से पानी के लिए टुल्लू पंप लगाने से समस्या आ रही है। जल्द विभाग इन लोगों पर कार्रवाई करेगा, ताकि पेयजल का समस्या न हो।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें