बसाल से नारी मार्ग पर नालियां ब्लॉक होने से सड़क लबालब पानी से भरी। संवाद
ऊना। मानसून की पहली ही बारिश ने प्रशासन और लोक निर्माण विभाग के आपदा प्रबंधन को लेकर किए गए पुख्ता इंतजामों की पोल खोल दी है। सड़क किनारे नालियां ब्लॉक होने से मार्ग पानी से पूरी तरह से लबालब नजर आया है।
चंडीगढ़-धर्मशाला मार्ग के साथ लगते बसाल क्षेत्र में बाबा डेरा रुद्रानंद आश्रम मार्ग पूरी तरह पानी से भर गया। करीब एक से डेढ़ फीट तक पानी मार्ग में जमा होने से वाहन चालकों और राहगीरों परेशानी का सामना करना पड़ा। बारिश का क्रम जारी रहने की सूरत में सारा पानी मार्ग के ऊपर जमा हो गया और नालियां भी पूरी तरह से जाम हो गईं।
वहीं क्षेत्र की जनता का कहना है कि विभाग नालियों की सफाई तो करता है लेकिन जब भी बरसात में बारिश होती है तो नालियां फिर से जाम हो जाती हैं और सारा पानी सड़क पर एकत्रित हो जाता है।
वहीं दूसरी ओर सबसे ज्यादा परेशानी दोपहिया वाहन चालकों और रोजमर्रा के कामकाज को निपटने के लिए अपने-अपने गंतव्य की ओर बढ़ रहे लोगों को चुकता करना पड़ी है।
व्यवस्थाओं के नाम पर धरातल पर खानापूर्ति ही नजर आई है। लोक निर्माण विभाग मंडल बंगाणा के एक्सईएन एनके लखनपाल का कहना है कि मामला ध्यान में आया है। जल्द ही उचित व्यवस्था की जाएगी।
बसाल से नारी मार्ग पर नालियां ब्लॉक होने से सड़क लबालब पानी से भरी। संवाद