फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: पीजीआई सैटेलाइट सेंटर में आठ करोड़ रुपये से होगा निकासी नालियों का निर्माण

Fri, 25 Sep 2026 11:43 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना। पीजीआई सैटेलाइट सेंटर के निर्माणाधीन परिसर में बरसात के दौरान पानी भरने की समस्या के स्थायी समाधान के लिए निकासी नालियों का निर्माण किया जाएगा। इसके लिए करीब आठ करोड़ रुपये का प्रस्ताव तैयार कर बजट मंजूरी के लिए उच्च अधिकारियों को भेजा गया है। बजट स्वीकृत होने के बाद परिसर और इसके आसपास आवश्यक स्थानों पर निकासी नालियों का निर्माण किया जाएगा।
विज्ञापन

बरसात के दौरान आसपास के क्षेत्रों से आने वाला बारिश का पानी निर्माणाधीन परिसर में पहुंच जाता है। पर्याप्त जल निकासी व्यवस्था नहीं होने के कारण कई स्थानों पर पानी जमा होने की स्थिति बनती है। इससे निर्माण कार्य के साथ-साथ परिसर में आवाजाही भी प्रभावित होती है। भविष्य में सेंटर के पूरी तरह तैयार होने के बाद ऐसी स्थिति न बने इसके लिए अभी से स्थायी ड्रेनेज व्यवस्था विकसित करने की योजना तैयार की गई है। प्रस्ताव में परिसर से बारिश के पानी की निकासी के लिए आवश्यक स्थानों पर नालियों के निर्माण का प्रावधान किया गया है। जल निकासी की व्यवस्था इस तरह विकसित करने की योजना है कि बरसात के दौरान परिसर में पानी जमा न हो और उसे सुरक्षित तरीके से बाहर निकाला जा सके। अधिकारियों की ओर से प्रस्ताव को उच्च स्तर पर भेजकर बजट उपलब्ध करवाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। बता दें कि पीजीआई सैटेलाइट सेंटर के शुरू होने से ऊना जिले के अलावा अन्य जिलों से भी लोग उपचार के लिए इसी केंद्र का ही रुख करेंगे। बजट मंजूर होने के बाद निर्माण संबंधी आगामी औपचारिकताएं पूरी की जाएंगी। इसके निर्माण से बरसात के दौरान होने वाली जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान हो सकेगा।



पीजीआई सैटेलाइट सेंटर के परिसर में निकासी नालियों के निर्माण को लेकर करीब आठ करोड़ रुपये का बजट खर्च किया जाना है। मंजूरी मिलने के बाद ही आगामी प्रक्रिया शुरू होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-डॉ. राजीव चौहान, नोडल अधिकारी पीजीआई सैटेलाइट सेंटर ऊना
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें