फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: चार महीने से टूटी नाली, सड़क किनारे जमा हो रहा गंदा पानी

Sat, 14 Nov 2026 11:34 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना। जिला मुख्यालय से कुछ ही दूरी पर स्थित रामपुर में ऊना-संतोषगढ़ सड़क के किनारे पिछले चार महीनों से नाली टूटने के कारण पानी की निकासी नहीं हो पा रही है। ऐसे में पानी सड़क के किनारों पर जमा हो रहा है और आसपास कीचड़ फैल गया है। लंबे समय से बनी इस समस्या के बावजूद अब तक नाली की मरम्मत नहीं कराई गई है।
विज्ञापन

रामपुर में सड़क किनारे क्षतिग्रस्त नाली की स्थिति देखकर जिम्मेदार विभागों की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं। नाली टूटने से पानी इधर-उधर फैल रहा है। सड़क के किनारों पर जमा पानी और कीचड़ के चलते आसपास गंदगी का माहौल बना हुआ है। चार महीने से बनी इस समस्या का अब तक समाधान नहीं होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
हाताल ऐसे हैं कि सड़क किनारे बनी नाली टूटी होने के कारण यहां बारिश के दौरान पानी जमा हो जाता है। जिसके कारण कई बार वाहन नाली में फंस जाते हैं। स्थानीय लोगों ने विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि जब जिला मुख्यालय के पास ही ऐसे हालात हैं तो अन्य स्थानों पर स्थिति तो और भी बदहाल होगी।
विज्ञापन


नाली काफी लंबे समय से खस्ताहाल है लेकिन अभी तक इसकी मरम्मत के लिए कोई कदम नहीं उठाया गया है। आखिर जिम्मेदार विभाग इस समस्या को लेकर कब गंभीर होंगे।
-अमोल शर्मा, स्थानीय निवासी

सड़क किनारे नाली टूटने से पानी जमा हो रहा है। कई बार तो पानी इतना अधिक जमा हो जाता है कि सड़क और नाली का पता ही लग पाता है। इससे लोगों को परेशानी हो रही है। विभाग को जल्द इस समस्या का समाधान करना चाहिए।
विज्ञापन

- मणि, राहगीर

रामपुर में टूटी हुई नाली का मरम्मत कार्य जल्द करवा दिया जाएगा। इसे लेकर संबंधित अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए जाएंगे।
-दुनी चंद, अधिशासी अभियंता, लोक निर्माण विभाग ऊना
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें