फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: बबेहड़ के डॉ. विजय कुमार को मिली एफआरएससी फेलोशिप

Sun, 15 Nov 2026 01:14 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
गगरेट (ऊना)। विधानसभा क्षेत्र गगरेट के गांव बबेहड़ निवासी वैज्ञानिक डॉ. विजय कुमार ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हिमाचल प्रदेश का नाम रोशन किया है। उन्हें यूनाइटेड किंगडम की प्रतिष्ठित रॉयल सोसायटी ऑफ केमिस्ट्री की फेलोशिप (एफआरएससी) से सम्मानित किया गया है। रसायन विज्ञान के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान और निरंतर अनुसंधान कार्यों के लिए मिला यह सम्मान क्षेत्र के लिए गौरव का विषय है। डॉ. विजय कुमार वर्तमान में आयुष मंत्रालय के अधीन केंद्रीय आयुर्वेद अनुसंधान संस्थान झांसी में रिसर्च ऑफिसर (केमिस्ट्री) एवं क्वालिटी कंट्रोल अनुभाग के प्रमुख के रूप में कार्यरत हैं। डॉ. विजय ने इस उपलब्धि को अपने शोध मार्गदर्शक डॉ. नीरज उपाध्याय, शिक्षकों, शोध टीम और सहकर्मियों को समर्पित किया। इस उपलब्धि पर गगरेट के पूर्व विधायक चैतन्य शर्मा, बलबीर सिंह, सुशील कालिया, विकास विक्की आदि ने डॉ. विजय को बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें