दौलतपुर चौक (ऊना)। दौलतपुर चौक काॅलेज में शनिवार को डॉ. सुनील रायत ने शारीरिक शिक्षा विभाग संभाल लिया। इससे पहले वह चंडीगढ़ खेल प्रशासन के संयुक्त निदेशक में सेवाएं दे रहे थे। वह महाराणा प्रताप महाविद्यालय अंब में असिस्टेंट प्रोफेसर (शारीरिक शिक्षा विभाग) के तौर पर तैनात रह चुके हैं। वह खालसा कॉलेज माहिलपुर में भी प्रोफेसर रहे। वह विदेश में दुबई और थाइलैंड में बतौर बॉक्सिंग कोच सेवा दे चुके हैं। मूल रूप से अंब निवासी डॉक्टर सुनील रायत ने स्नातक की डिग्री स्थानीय कॉलेज से और पोस्ट ग्रेजुएशन पीएचडी पंजाबी यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ से की थी। वह चार बार हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में गोल्ड मेडलिस्ट, पांच बार स्टेट बॉक्सिंग चैंपियनशिप में गोल्ड मेडलिस्ट और तीन बार हिमाचल प्रदेश के सर्वश्रेष्ठ मुक्केबाज रह चुके हैं। डॉक्टर रायत 15 से ज्यादा अंतरराष्ट्रीय शोध पत्र लिख चुके हैं और कई बार अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय कांफ्रेंस और सेमिनार में शोध पत्र पढ़ चुके हैं। डॉक्टर सुनील रायत खेलों इंडिया यूथ व पैरा खेलों इंडिया में भी तीन बार प्रतिनिधित्व कर चुके हैं।