गोविंद सागर झील में पहले दिन पकड़ी 50 क्विंटल मछली
नंगल(ऊना)। मछली पकड़ने पर दो माह से लगी रोक हट चुकी है। इस दौरान मछली ठेकेदारों ने पहले ही दिन लगभग 50 क्विंटल मछली का शिकार कर बाजार में उतार दिया। मछली ठेकेदार रिपू कोहली की मानें तो पहले दिन शिकार हुई मछलियों में 65 प्रतिशत गोल्डन, 25 प्रतिशत सिल्वर और 10 प्रतिशत सिंगाड़ा व कतला मछली जाल में फंसी। उन्होंने कहा कि भाखड़ा डैम के साफ पानी में पैदा हुई मछली के शौकीन देशभर में हैं। गौरतलब है कि लगभग 65 किलोमीटर लंबी गोबिंद सागर झील में 15 जून से 15 अगस्त तक मछली का प्रजनन काल होने के कारण मछली शिकार पर पूर्ण तो पर प्रतिबंध होता है।