फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: ऊना के डॉ. रिषभ शीर्ष दो प्रतिशत वैज्ञानिकों की सूची में शामिल

सार

ऊना जिले के बहडाला गांव के युवा वैज्ञानिक डॉ. रिषभ शर्मा विश्व की शीर्ष दो प्रतिशत वैज्ञानिकों की सूची में शामिल हुए। उनकी इस उपलब्धि से परिवार और गांव में खुशी का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन




ऊना। जिले के गांव बहडाला के युवा वैज्ञानिक डॉ. रिषभ शर्मा ने अपनी मेहनत और काबिलियत से ऊना का मान बढ़ाया है। हाल ही में उन्हें विश्व की शीर्ष दो प्रतिशत वैज्ञानिकों की सूची में शामिल किया गया। चंडीगढ़ में प्रारंभिक शिक्षा लेने के बाद उन्होंने चितकारा यूनिवर्सिटी से पीएचडी की और आज वहीं एसोसिएट प्रोफेसर के पद पर कार्यरत हैं। उनके शोध कार्य आधुनिक तकनीक, इनोवेशन और समाजोपयोगी विषयों पर केंद्रित हैं। इस उपलब्धि से उनके परिवार और गांव में खुशी का माहौल है। माता-पिता पीके शर्मा व रमा शर्मा व ताया आरके शर्मा ने उनकी मेहनत और मार्गदर्शन को सफलता का कारण बताया। चितकारा यूनिवर्सिटी ने उन्हें बधाई दी और उनकी रिसर्च को प्रेरणा माना। डॉ. शर्मा ने अपनी सफलता का श्रेय गुरु विनय कुकरेजा को दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें