फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: स्किन में एमडी करेंगी डाॅ. रतिशा पुरी

Tue, 03 Jun 2025 12:17 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
डाॅ. रतिशा पुरी को सम्मानित करते जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष । स्रोत : संगठन
विज्ञापन
पंजावर (ऊना)। जिला के ईसपुर गांव से संबंध रखने वाली डॉ. रतिशा पुरी ने मेडिकल कॉलेज चंबा से एमबीबीएस की पढ़ाई पूरी कर ली है। पैतृक गांव पहुंचने पर डॉ. रतिशा पुरी का जिला कांग्रेस कमेटी ने ग्रामीणों सहित जोरदार स्वागत किया और स्मृति चिह्न, टोपी पहनकर सम्मानित किया। डॉ. रतिशा पुरी का सपना बेसहारा और गरीबों की सेवा करना है और वह आगे चलकर स्किन में एमडी करना चाहती हैं। डॉ. रतिशा पुरी ने अपने जमा दो की पढ़ाई डीएवी स्कूल ऊना से की है। उनकी माता सीमा पुरी गृहिणी हैं जबकि पिता सतीश पुरी डीसी ऑफिस ऊना में कानूनगो के पद पर कार्यरत हैं। जिला कांग्रेस कमेटी ऊना के अध्यक्ष रणजीत सिंह मनकोटिया ने कहा कि यह जिला ऊना और इलाके के लिए गौरव की बात है कि बिटिया ने एमबीबीएस की पढ़ाई पूरी की है और अब आगे एमडी करने जा रही है। उन्होंने बिटिया के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए परिजनों को हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया है। उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने भी बिटिया के प्रयासों की सराहना करते हुए उसे बधाई दी। उन्होंने कहा कि अन्य युवाओं को भी डॉ. रतिशा पुरी से प्रेरणा लेनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें