फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: डॉ. रामकुमार नेगी ने भलौण स्कूल को लिया गोद

विज्ञापन
विज्ञापन
जोल (ऊना)। प्रदेश सरकार के दिशा-निर्देशों के अनुरूप राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशालाओं को गोद लेने की प्रक्रिया जारी है। इसी कड़ी में शनिवार को राजकीय महाविद्यालय चौकीमन्यार के प्रधानाचार्य डॉक्टर बलविंदर राणा एवं राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भलौण के प्रधानाचार्य अश्वनी कुमार के बीच समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए। समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर करने का मुख्य उद्देश्य दोनों शैक्षणिक संस्थाओं के बीच विशिष्ट ज्ञान, आधारभूत संरचना व अपने-अपने शैक्षणिक अनुभवों को एक दूसरे के साथ समय पर मिल कर साझा करेंगे। इस अवसर पर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भलौण को राजकीय महाविद्यालय चौकी मन्यार के सहायक प्राध्यापक राजनीति शास्त्र डॉक्टर रामकुमार नेगी ने गोद लिया। डॉ. रामकुमार नेगी ने कहा कि आने वाले आगामी शैक्षणिक सत्र 2025-26 से दोनों शिक्षण संस्थान मिलकर कई प्रकार की शैक्षिक गतिविधियों का सफलतापूर्वक आयोजन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें