फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: डॉ. प्राक्षी शर्मा ने शिक्षा क्षेत्र में रचा कीर्तिमान

विज्ञापन
विज्ञापन
थानाकलां (ऊना)। ग्राम पंचायत बौट अंद्रोली की होनहार बेटी डॉ. प्राक्षी शर्मा ने शिक्षा के क्षेत्र में कीर्तिमान स्थापित कर समूचे क्षेत्र को गौरवान्वित किया है। सीमित संसाधनों और ग्रामीण परिवेश से निकलकर प्राक्षी ने उच्च शिक्षा की बुलंदियों को छुआ है। बीएससी और एमएससी दोनों में गोल्ड मेडल हासिल करने के बाद प्राक्षी शर्मा बायो फिजिक्स विषय में पीएचडी का अंतिम सेमेस्टर प्रतिष्ठित पीजीआई चंडीगढ़ से कर रही हैं। यह उपलब्धि उनकी मेहनत, लगन और निष्ठा की स्पष्ट मिसाल है। प्राक्षी की सफलता उनके परिवार के साथ-साथ शिक्षकों और गांववासियों के लिए भी गर्व का विषय है। उनके पिता अजय शर्मा और समस्त ग्रामवासी इस उपलब्धि पर बेटी पर नाज कर रहे हैं। डॉ. प्राक्षी शर्मा ने न केवल अकादमिक क्षेत्र में उत्कृष्टता दिखाई है, बल्कि अंतरराष्ट्रीय मंच पर भी भारतीय प्रतिभा का परचम लहराया है। हाल ही में सिंगापुर में आयोजित एक अंतरराष्ट्रीय विज्ञान सम्मेलन में उन्होंने अपना शोध कार्य प्रस्तुत कर वैश्विक स्तर पर अपनी पहचान बनाई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें