फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: जन्मदिन पर विधायक राकेश कालिया ने की लंगर सेवा

विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना। गगरेट के विधायक राकेश कालिया ने अपने जन्मदिन पर क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में पहुंचकर गुरु का लंगर सेवा समिति ट्रस्ट की ओर से लगाए लंगर में सेवा की और सहयोग किया। राकेश कालिया के अस्पताल पहुंचने पर गुरु का लंगर सेवा समिति के सदस्यों व अस्पताल के स्टाफ ने स्वागत किया। विधायक ने अस्पताल परिसर में बने मंदिर में माथा टेका, उसके बाद लंगर हाल में पहुंचकर गुरु का लंगर सेवा समिति ट्रस्ट द्वारा चलाए जा रहे निशुल्क लंगर में जन्मदिन पर सेवा की। इस लंगर में प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग भोजन ग्रहण करते हैं। विधायक राकेश कालिया ने कहा कि मैं दूसरी बार लंगर में सेवा करने के लिए पहुंचा हूं। समाज के प्रत्येक वर्ग को सेवा व सहयोग करना चाहिए, ताकि यह सेवा लगातार आगे बढ़ती रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें