फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: उत्कृष्ट कार्य के लिए डॉ. धीरज संधु और डॉ. दीपिका भारद्वाज सम्मानित

Mon, 24 Aug 2026 05:55 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना। क्षेत्रीय अस्पताल ऊना के सभागार में क्षय रोग उन्मूलन को लेकर विशेष समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इसकी अध्यक्षता मुख्य चिकित्सा अधिकारी ऊना डॉ. संजीव कुमार वर्मा ने की। बैठक में विश्व स्वास्थ्य संगठन के विशेषज्ञ डॉ. निकेत कुमार और निक्षय मित्र विशेषज्ञ डॉ. अनीता चौहान विशेष रूप से मौजूद रहे। बैठक में जिले में चल रही टीबी उन्मूलन गतिविधियों की विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक के दौरान क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम में उत्कृष्ट सहयोग और सराहनीय योगदान के लिए आयुष चिकित्सा अधिकारी डॉ. धीरज संधु और डॉ. दीपिका भारद्वाज को सम्मानित किया गया। डॉ. धीरज संधु आयुर्वेदिक स्वास्थ्य केंद्र नंदपुर और डॉ. दीपिका भारद्वाज आयुर्वेदिक स्वास्थ्य केंद्र अरलू में सेवाएं दे रही हैं। दोनों चिकित्सक निक्षय मित्र के रूप में भी सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। साथ ही आगामी कार्ययोजना और अभियान को और प्रभावी बनाने को लेकर अधिकारियों के साथ चर्चा की गई। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने कहा कि जिले को प्रदेश में सर्वाधिक टीबी मुक्त बनाने में स्वास्थ्य विभाग के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. विशाल ठाकुर सहित सभी खंड चिकित्सा अधिकारियों, चिकित्सा अधिकारियों और स्वास्थ्य कर्मचारियों को बधाई दी। बैठक में खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. पंकज पराशर, डॉ. रमेश रत्तु, डॉ. शिंगारा सिंह, डॉ. राहुल कतना, डॉ. रामपाल शर्मा, डॉ. भारत भूषण (आयुष), डॉ. पुष्पिंदर राणा, डॉ. संदीप नरूला, डॉ. ऋषि, डॉ. संजीव धीमान, डॉ. सुजाता कपिल, डॉ. प्रिया, डॉ. पूजा सहित राकेश कुमार, गुलशन कुमार, संदीप धीर व अन्य स्वास्थ्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें