फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: बंगाणा बाजार में सरेआम हो रहा घरेलू गैस सिलिंडर का इस्तेमाल

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रशासन और विभाग कार्रवाई के नाम पर कर रहा खानापूर्ति
विज्ञापन

हलवाई, चिकन कॉर्नर, ढाबों और होटलों में बेरोकटोक चल रहा काम
संवाद न्यूज एजेंसी
बंगाणा (ऊना)। उपमंडल बंगाणा क्षेत्र में दुकानदार सरेआम नियमों की अवहेलना कर रहे हैं। प्रशासन और विभाग कार्रवाई के नाम पर मात्र खानापूर्ति कर रहा है। बंगाणा बाजार में हलवाई, चिकन कॉर्नर की दुकानों, ढाबों और होटलों में बेरोकटोक व्यावसायिक गैस सिलिंडर की जगह पर घरेलू गैस सिलिंडर का सरेआम इस्तेमाल किया जा रहा है। लोगों का कहना है कि विभाग को ऐसे कारोबारियों पर जल्द कार्रवाई करनी चाहिए। दुकानों के लिए अलग से व्यावसायिक गैस सिलिंडर उपलब्ध करवाए जाते हैं लेकिन कुछ दुकानदार पैसे बचाने के चक्कर में नियमों की धज्जियां उड़ाते हुए देखे जा रहे हैं। लोगों ने विभाग से जल्द ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग उठाई है। उपमंडल बंगाणा क्षेत्र के खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले निरीक्षक नरेश कुमार का कहना है कि उपभोक्ताओं को बार-बार जागरूक किया जा रहा है। कुछ लोग नियमों का उल्लंघन कर रहे हैं। घरेलू गैस सिलिंडर घरों में इस्तेमाल के लिए उपलब्ध करवाए जाते हैं। अगर दुकानों, ढाबों और होटलों में घरेलू गैस सिलिंडर का इस्तेमाल कर रहे हैं तो ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई होगी। मामला उनके ध्यान में आया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें