फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: बस और बाइक की टक्कर में युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
नंगल श्रीआंनदपुर साहिब मुख्य मार्ग पर देर रात हुआ हादसा
विज्ञापन

निजी कंपनी में रात को काम से लौट रहा था युवक
संवाद न्यूज एजेंसी
नंगल(ऊना)। नंगल श्रीआंनदपुर साहिब मुख्य मार्ग पर स्थित एमपी कोठी के निकट बीती देर रात सड़क हादसे में एक 26 वर्षीय युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान अजौली निवासी गुरभाग सिंह के तौर पर हुई है। मिली जानकारी के अनुसार युवक निजी कंपनी प्राइमो केमिकल में ड्यूटी पूरी कर वाइक पर वापस आ रहा था। इस दौरान एमपी कोठी के निकट चंडीगढ़ से बैजनाथ की तरफ जा रही हरियाणा रोडवेज की बस से उसकी टक्कर हो गई। हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। इस दौरान मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाने भेज जांच शुरू कर दी है। नंगल थाने पहुंचे गांव के सरपंच तिलक राज व पूर्व सरपंच तरसेम ने इस घटना पर दुख जताते हुए पुलिस से बस चालक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग उठाई। बस के चालक ने कहा कि वह चंडीगढ़ से बैजनाथ जा रहा था कि एक ट्रक को ओवरटेक करते बाइक सवार बस से आ टकराया। थाना प्रभारी इंस्पेक्टर राहुल शर्मा ने कहा कि अजौली निवासी गुरभाग की मौत हुई है और पुलिस ने बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें