फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: घरेलू गैस सिलिंडर के व्यावसायिक इस्तेमाल पर रद्द होंगे कनेक्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जोगिंद्रनगर (मंडी)। जोगिंद्रनगर में घरेलू गैस सिलिंडरों का व्यावसायिक इस्तेमाल रोकने के लिए कड़ी कार्रवाई की जाएगी। दोषी पाए जाने पर उपभोक्ताओं के कनेक्शन स्थायी रूप से रद्द किए जाएंगे और भारी जुर्माना वसूल किया जाएगा। निरीक्षक खाद्य आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले केसी पुरी ने बताया कि क्षेत्र में इंडेन, एचपी और भारत गैस के करीब एक हजार व्यवसायिक उपभोक्ता पंजीकृत हैं, जिनमें से कुछ सिलिंडरों का व्यावसायिक उपयोग कर रहे हैं। विभाग 40 हजार से अधिक घरेलू गैस उपभोक्ताओं पर नजर रखे हुए है और औचक निरीक्षण के जरिए नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई करेगा। मार्च में करीब 10 हजार उपभोक्ताओं को रसोई गैस सिलिंडर आपूर्ति की गई, जिसमें इंडेन एजेंसी जोगिंद्रनगर से लगभग 7 हजार सिलिंडर पहुंचे। भारत और एचपी गैस से भी सिलिंडरों की आपूर्ति चौंतड़ा और लडभड़ोल क्षेत्र में हो रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें