फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: परिवार रजिस्ट्रर में नाम दर्ज करवाने का अंतिम मौका

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मंडी। नगर निगम मंडी की ओर से परिवार रजिस्ट्रर सर्वे के दौरान जो परिवार छूट गए हैं, उन्हें पुनः अपने परिवार के नाम दर्ज करवाने का अंतिम मौका प्रदान किया जा रहा है। यह सुविधा 10 अप्रैल 2026 तक उपलब्ध होगी। इच्छुक परिवार नगर निगम कार्यालय, कमरा नंबर 204 में आकर पंजीकरण करवा सकते हैं। नगर निगम में परिवार रजिस्टर सर्वे का कार्य पूरा कर लिया गया है। सर्वे के दौरान छूट गए परिवारों को पंजीकरण का पुनः अवसर दिया जा रहा है। नगर निगम आयुक्त रोहित राठौर ने नगर निगम मंडी क्षेत्र के सभी नागरिकों से अपील की है कि वे परिवार पंजीकरण में सहयोग करें और सही जानकारी उपलब्ध कराएं। पंजीकरण के लिए परिवार के सभी सदस्यों के सही नाम और जन्मतिथि, व्यवसाय, साक्षरता और अन्य आवश्यक जानकारी देनी होगी। सही जानकारी उपलब्ध कराने से आपके परिवार का डेटा परिवार रजिस्टर में सही ढंग से अपलोड किया जा सकेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें