फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: बैडमिंटन में डोहगी ने तनोह टीम को हराया

Sun, 12 Apr 2026 01:59 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
लठियाणी (ऊना)। शनिवार को तनोह में बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें 18 टीमों ने भाग लिया। सभी टीमों में रोमांचक मैच देखने को मिले। बैडमिंटन प्रतियोगिता के आयोजकों में रिकी, सक्षम, अमित, अनित, पंकज शास्त्री और हर्ष ने प्रतियोगिता में भाग लेने वाली सभी टीमों के लिए विशेष प्रबंध किया था। डबल खिलाड़ी बैडमिंटन प्रतियोगिता में डोहगी के वंश तथा राहुल ने तनोह टीम के नमन तथा समर को हराया। इसी प्रकार एकल खिलाड़ी बैडमिंटन प्रतियोगिता में डोहगी के राहुल ने डोहगी के ही वंश को हराकर विजेता की ट्रॉफी अपने नाम की। आयोजकों की ओर से डबल खिलाड़ी तथा एकल खिलाड़ी प्रतियोगिता में विजेता को 11-11 सौ रुपये नकद और ट्रॉफी, उपविजेता डबल तथा एकल खिलाड़ी को 700-700 रुपये प्रति खिलाड़ी नकद राशि से सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें