फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: शिविर में 160 लोगों की नेत्र जांच की

Sun, 12 Apr 2026 01:54 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
थानाकलां (ऊना)। कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के विधायक विवेक शर्मा ने शनिवार को मदनपुर में जन कल्याण सोसायटी के सौजन्य से 29वें निशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया। शिविर में 160 लोगों की नेत्र जांच की गई। कार्यक्रम में विवेक शर्मा ने कहा कि मदनपुर में चार लाख रुपये की लागत से निर्मित सामुदायिक भवन का कार्य लगभग पूरा हो चुका है। कुछ आवश्यक कार्य अभी शेष है। जिसे पूरा करने के लिए विधायक ने अतिरिक्त चार लाख रुपये देने की घोषणा की। वहीं मदनपुर के सामुदायिक भवन में बैठने की बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए 10 कुर्सियां देने की घोषणा की। इस अवसर पर कमेटी अध्यक्ष राम आसरा शर्मा, केवल कृष्ण शर्मा, विवेक मिंका, राजेश कुमार, तिलक राज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें