फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: पिपलू मेले में पहली बार होगा डॉग शो, दिखेगी बेहतरीन नस्ल की झलक

Tue, 23 Jun 2026 05:29 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
बंगाणा (ऊना)। कुटलैहड़ में 24 से 26 जून तक आयोजित होने वाले तीन दिवसीय जिला स्तरीय पिपलू मेले में पहली बार डॉग शो का आयोजन किया जाएगा। मेले के प्रथम दिन आयोजित होने वाला डॉग शो लोगों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रहेगा। इसमें विभिन्न नस्लों के प्रशिक्षित डॉग अपनी प्रतिभा और अनुशासन का प्रदर्शन करेंगे। उपमंडल बंगाणा के वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजेश कुमार जंगा ने बताया कि डॉग शो को तीन अलग-अलग श्रेणियों में आयोजित किया जाएगा। इसमें छोटी नस्ल, मध्य नस्ल तथा बड़ी नस्ल के डॉग शामिल किए जाएंगे। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को प्रथम, द्वितीय तथा तृतीय पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा। डॉग के आज्ञापालन, फुर्ती, अनुशासन और विभिन्न करतबों के आधार पर निर्णायक मंडल विजेताओं का चयन करेगा। डॉ. जंगा ने कहा कि इस आयोजन का उद्देश्य केवल प्रतियोगिता कराना नहीं बल्कि लोगों में पालतू पशुओं के प्रति जागरूकता बढ़ाना भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें