फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लावारिस कुत्ते ने काटा युवक

Mon, 30 Jan 2017 11:07 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/ऊना
विज्ञापन
DOG BYTE CASE
विज्ञापन
जिला मुख्यालय के समीपवर्ती गांव जलग्रां में लावारिस कुत्ते ने राहगीर पर हमला कर उसे लहूलुहान कर दिया। घायल युवक को गंभीर हालत में ऊना अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों की देखरेख में उपचार जारी है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक जलग्रां निवासी विजय कुमार सोमवार सुबह अपने घर के समीप जा रहा था कि तभी अचानक उस पर लावारिस कुत्ते ने हमला बोल दिया। इसके चलते वह लहूलुहान हो गया। स्थानीय लोगों ने कड़ी मशक्कत कर उसे कुत्ते के चंगुल से छुड़ाया। घायल को उपचार के लिए ऊना अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। सीएमओ ऊना डॉ. प्रकाश दड़ोच ने बताया कि घायल युवक को उपचार दिया गया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें