फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: डाॅक्टरों ने गठित की यंग डाॅक्टर फॉर सोसायटी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नंगल (ऊना)। समाज में तेजी से बढ रही स्वास्थ्य समस्याओं को लेकर लोगों को जागरूक करने और बीमारियों की रोकथाम के उद्देश्य से उपमंडल नंगल और आनंदपुर साहिब के कुछ डाॅक्टरों की ओर से यंग डाॅक्टर फॉर सोसायटी नाम से एक संगठन का गठन किया गया। इसमें उपमंडल नंगल और श्री आनंदपुर साहिब में निजी व सरकारी तौर पर सेवाएं देने वाले डाॅक्टरों के नाम भी शामिल हैंं। इस बारे में और जानकारी देते हुए डॉ. जेएस कैहल ने कहा कि इस संगठन का गठन सिविल अस्पताल नंगल की एसएमओ डाॅ. सुरेंद्र कौर व अस्पताल की प्रमुख डाॅ. जतिंद्र कौर के नेतृत्व में किया गया है। उन्होंने कहा कि इस संगठन में शामिल लगभग सभी डाॅक्टर श्री आंनदपुर साहिब व नंगल उपमंडल से संबंधित हैं। इनके पारिवारिक सदस्य व रिश्तेदार भी यही रहते हैं। उधर, संगठन की अध्यक्ष डाॅ. सुरेंद्र कौर ने कहा कि क्षेत्रवासियों को बीमारियों ने बचाने के लिए संगठन ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया है कि आने वाले समय में स्कूलों व सामाजिक संस्थाओं में जाकर नि:शुल्क मेडिकल कैंप लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें