फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: रायसरी स्कूल में सड़क सुरक्षा पर निकाली जागरूकता रैली

विज्ञापन
विज्ञापन
नारी (ऊना)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रायसरी के छात्रों ने गांव में सड़क सुरक्षा जागरूकता रैली निकाली। इसमें लोगों को यातायात नियमों और सुरक्षित ड्राइविंग के प्रति जागरूक किया गया। छात्रों ने हाथों में तख्तियां और बैनर लेकर रैली निकाली और सड़क सुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण संदेश दिए। प्रधानाचार्य प्रदीप सिंह ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का उपयोग नहीं करना चाहिए। यह दुर्घटनाओं का प्रमुख कारण बन सकता है। उन्होंने सभी से यातायात नियमों का पालन करने की अपील की और बताया कि छोटी-छोटी सावधानियां बड़ी दुर्घटनाओं को रोक सकती हैं। इस अवसर पर समस्त विद्यालय स्टाफ उपस्थित रहा और रैली के बाद सभी प्रतिभागियों को जलपान वितरित किया गया। यह आयोजन गांववासियों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करने में सफल रहा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें