फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेस्ट कैडेट्स के लिए करें सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन : ब्रिगेडियर रोबिन

Fri, 17 May 2024 03:20 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
जेएनवी  पेखूबेला में एनसीसी कैडेटस बा​र्षिक प्र​शिक्षण ​शिविर के दौरान।संवाद
विज्ञापन
जवाहर नवोदय स्कूल में एनसीसी का वार्षिक प्रशिक्षण शिविर शुरू
विज्ञापन

ग्रुप कमांडर ब्रिगेडियर रोबिन का विशेष दौरा, 593 एनसीसी कैडेट्स ले रहे भाग
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। जवाहर नवोदय स्कूल में एनसीसी का वार्षिक प्रशिक्षण शिविर जवाहर नवोदय विद्यालय पेखूबेला में शुरू हो गया है। 24 मई तक चलने वाले इस प्रशिक्षण शिविर में विभिन्न महाविद्यालयों और विद्यालयों के लगभग 593 एनसीसी कैडेट्स भाग ले रहे हैं। कैंप में ग्रुप कमांडर ब्रिगेडियर रोबिन का विशेष दौरा हुआ, जिसमें कैंप के दौरान उन्होंने प्रशासनिक जांच की एवं कैंप अधिकारियों एवं कैडेट्स के साथ सकारात्मक वार्तालाप की और अपने बहुमूल्य सुझाव दिए। प्रशिक्षण के दौरान सभी कैडेट्स विभिन्न गतिविधियों में भाग लेंगे, जिसमें मुख्य रूप से ड्रिल, फायरिंग, मैप रीडिंग, चित्रकला, भाषण प्रतियोगिताएं, विषयों सहित सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। एनसीसी का मुख्य उद्देश्य कैडेट्स में एकता एवं अनुशासन की भावना स्थापित करना है। शिविर की शुरुआत कैंप कमांडेंट लैफ्टिनेंट कर्नल आरके सैनी सेना मेडल द्वारा की गई। उन्होंने शिविर के दौरान किन-किन बातों का ध्यान रखना होगा, इसके बारे में निर्देश दिए। उन्होंने सभी कैडेट्स को अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए आह्वान किया, ताकि बेस्ट कैडेट्स में चुनाव हो सके। इस उपलक्ष्य पर एनसीसी अधिकारी कैप्टन अश्विनी कुमार, विवेक, सुरेश कुमार, पम्मी, दीपक कुमार, प्रदीप कुमार, संजीव कुमार, पारुल और वरिष्ठ सुनील कुमार, सूबेदार सुनील सिंह, हवलदार प्रभु, मोहन कुमार, सुमेश चंद, राजेश कुमार, कुलविंदर राणा, मनीष कुमार, संजीव कुमार व छठी हिमाचल प्रदेश स्वतंत्र कंपनी एनसीसी ऊना के कार्यालय अधिकारी विपिन शर्मा, अभिषेक कुमार व रमन कुमार विशेष रूप से उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें