फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: आचार संहिता उल्लंघन की अब तक मिलीं 253 शिकायतें, सभी काे निपटारा

Fri, 17 May 2024 03:14 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ऊना। जिला निर्वाचन अधिकारी उपायुक्त जतिन लाल ने बताया कि जिले में 4 लाख 33 हजार 129 मतदाता हैं। इनमें 2 लाख 14 हजार 95 महिला और 2 लाख 19 हजार 30 पुरुष और 4 ट्रांस जेंडर मतदाता हैं। वोटिंग को लेकर 516 मतदान केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें 51 क्रिटिकल हैं। 399 मतदान केंद्रों पर वेबकास्टिंग के प्रबंध किए गए हैं। सभी मतदान केंद्र मूलभूत सुविधाओं से सुसज्जित हैं।
जतिन लाल ने बताया कि जिले में अब तक आचार संहिता उल्लंघन की 253 शिकायतें प्राप्त हुई हैं। इनमें सी-विजिल ऐप पर 74 शिकायतें मिली हैं। सभी शिकायतों का तय समय में निपटारा सुनिश्चित किया गया है। उन्होंने बताया कि चुनाव संबंधी शिकायतों को लेकर उपायुक्त कार्यालय में कंट्रोल रूम बनाया गया है। यह चौबीसों घंटे संचालित किया जा रहा है तथा लोग टोल फ्री नंबर 1950 और लैंडलाइन नंबर 01975-291137, 291138, 291139 तथा 291141 पर किसी भी समय कॉल कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि चुनाव आचार संहिता की अवधि में जिले में अब तक नकदी, अवैध शराब, ड्रग्स और अन्य कीमती आभूषण इत्यादि की 3.27 करोड़ रुपये की जब्तियां की गई हैं। उन्होंने बताया कि जिले में लोकसभा चुनाव तथा 2 विधानसभा चुनावों में प्रयोग में आने वाली ईवीएम-वीवीपैट मशीनों का पहले चरण का ऑनलाइन रेंडमाइजेशन का कार्य राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में पूरा किया जा चुका है। दूसरी रेेेंडमाइजेशन 19 मई को रखी गई है। जिला निर्वाचन अधिकारी ने पर्यवेक्षकों को जिले में आगे भी पूरी सजगता तथा सतर्कता से काम करने तथा उनके निर्देशों का पूरा पालन तय बनाने का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन

21 से 29 मई तक ‘घर से मतदान’ का कार्य पूरा कराएंगी टीमें

जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार 85 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गों और 40 फीसदी से अधिक दिव्यांगता वाले मतदाताओं के लिए घर से पोस्टल बैलेट के जरिए वोट डालने की व्यवस्था की गई है। प्रशासन की विशेष टीमें 21 से 29 मई तक घर से मतदान का विकल्प चुनने वाले मतदाताओं के घर जाकर पूरी गोपनीयता के साथ मतदान प्रक्रिया पूर्ण कराएंगी। इसके लिए जिले में हर विधानसभा क्षेत्र में 5-5 मोबाइल पोलिंग टीमें गठित की गई हैं, जिनमें हर टीम में 4 मतदान कर्मी होंगे। इनमें एक मतदान अधिकारी, एक माइक्रो ऑब्जर्वर, एक सुरक्षाकर्मी और एक वीडियोग्राफर शामिल है।
विज्ञापन

ये रहे उपस्थित

बैठक में उपायुक्त जतिन लाल के साथ पुलिस अधीक्षक राकेश सिंह, अतिरिक्त उपायुक्त महेंद्र पाल गुर्जर, एएसपी संजीव भाटिया, एसडीएम ऊना विश्वमोहन देव चौहान, एसडीएम गगरेट सौमिल गौतम, एसडीएम बंगाणा सोनू गोयल, एसडीएम हरोली राजीव ठाकुर, एसडीएम अंब विवेक महाजन, निर्वाचन विभाग के तहसीलदार सुमन कपूर, नायब तहसीलदार अजय शर्मा, चुनावों को लेकर तैनात नोडल अधिकारी उपस्थित रहे। वहीं, विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों ने भी बैठक में भाग लिया।

सचित्र
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें