भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा चिंतपूर्णी अपर मंडल की नई कार्यकारिणी घोषित
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ूही(ऊना)। भारतीय जनता पार्टी हिमाचल प्रदेश किसान मोर्चा की चिंतपूर्णी अपर मंडल कार्यकारिणी की घोषणा कर दी गई है। नई कार्यकारिणी में किसानों के उत्थान और संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से विभिन्न पंचायतों और गांवों से सक्रिय कार्यकर्ताओं को शामिल किया गया है। मोर्चा के अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी कुलदीप सिंह (पोलियां जस्वाला) को सौंपी गई है। वहीं, गुरदियाल सिंह पगराह) और रघुबीर सिंह (धर्मशाला महंता) रमन कुमार (नैहरी) राज कुमार वार्ड नंबर 4 को उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। महामंत्री के रूप में दिवांश राणा (ज्वार) और कुलविंद्र ठाकुर (भट्टेड़) को चयनित किया गया है।
सचिव पद की जिम्मेदारी अनिल कुमार (धर्मशाला महंता), धीरज कुमार (सुही), ईश्वर सिंह (झिझर) और राजीव कुमार (सुही) को दी गई है। कोषाध्यक्ष के रूप में रोहित शर्मा को नियुक्त किया गया है। कार्यकारिणी सदस्यों में अजय कुमार (बीहड़ी अंब टिल्ला), पवन कुमार (मवा लोहारा), राजीव कुमार (किन्नू भरवाई), अजय कुमार (अमोक्ला), बलजिंदर सिंह (सपोरी), सरजीवन सिंह (लांग्याना), विजय कुमार (सलोई), नरेंदर कुमार (बेहड़ा), सुरेश कुमार (लम्बा सैल), स्वर्ण सिंह (झिझर) और सुदर्शन सिंह (ज्वाल) को शामिल किया गया।