फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: जिले में 31.4 एमएम बारिश, सुहावना रहा मौसम

Sat, 15 Aug 2026 07:45 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना। जिले में शुक्रवार को मौसम का मिजाज बदला रहा। कई क्षेत्रों में हुई बारिश से मौसम सुहावना हो गया। जिले में कुल 31.4 एमएम बारिश रिकॉर्ड की गई। बारिश के चलते तापमान में भी गिरावट दर्ज हुई और दिनभर लोगों को गर्मी से राहत मिली। ऊना में अधिकतम तापमान 32.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। बारिश के बाद शहर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में मौसम खुशनुमा रहा। पिछले कुछ दिनों से गर्मी और उमस से परेशान लोगों को बारिश ने राहत पहुंचाई। हालांकि बारिश के कारण कुछ स्थानों पर लोगों की आवाजाही भी प्रभावित हुई, लेकिन अधिकांश क्षेत्रों में बारिश से मौसम में ठंडक बनी रही। मौसम विभाग ऊना के समन्वयक विनोद कुमार ने बताया कि आगामी दिनों में बारिश के आसार हैं। इससे तापमान में बढ़ोतरी की संभावना काफी कम है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें