फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: जिला बार एसोसिएशन ने लगाया रक्तदान शिविर

विज्ञापन
ऊना कोर्ट में लगे रक्तदान ​शिविर में रक्तदान करते हुए अ​धिवक्ता।संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ऊना। न्यायिक परिसर ऊना में बुधवार को जिला बार एसोसिएशन की ओर से रक्तदान एवं मेडिकल चेकअप शिविर आयोजित किया गया। अधिवक्ताओं और अन्य लोगों ने बढ़-चढ़कर रक्तदान किया।
यह आयोजन अध्यक्ष रोहित जोशी के नेतृत्व में हुआ, जिसमें पूर्व अध्यक्ष रणदीप सिंह ठाकुर और उनकी टीम ने भी सहयोग दिया। शिविर में क्षेत्रीय अस्पताल की ब्लड बैंक टीम ने रक्तदान की सेवाएं दीं, जबकि चंडीगढ़ के मैक्स अस्पताल की विशेषज्ञ टीम ने निशुल्क मेडिकल चेकअप किया। जरूरतमंदों को दवाएं और स्वास्थ्य संबंधी दिशा-निर्देश भी दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

अध्यक्ष रोहित जोशी ने बताया कि यह कार्यक्रम श्री गुरु गोविंद सिंह के शहीद साहिबजादों और देश के शहीद सैनिकों की स्मृति में आयोजित किया गया है। उन्होंने कहा कि अधिवक्ता केवल न्यायिक कार्यों तक सीमित नहीं हैं, बल्कि समाज सेवा में भी सक्रिय हैं। शिविर में 70 यूनिट रक्त एकत्र करने का लक्ष्य रखा गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें