फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: कुत्ते के शौच पर विवाद, देवरानी पर मारपीट का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
पारिवारिक विवाद में मारपीट, महिला की शिकायत पर मामला दर्ज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

थानाकलां (ऊना)। थाना बंगाणा के अंतर्गत गांव बौल में पारिवारिक विवाद के चलते मारपीट का मामला सामने आया है। यह मामला गांव बौल, डाकघर खुरवाईं, तहसील बंगाणा निवासी शकुंतला देवी पत्नी तिलक राज की शिकायत पर दर्ज किया गया है। शिकायतकर्ता शकुंतला देवी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 22 जुलाई (मंगलवार) को उसकी देवरानी निक्की देवी उर्फ किरना पत्नी अनिल कुमार, अपने पालतू कुत्ते को टहलाते हुए पशुशाला के रास्ते से गुजर रही थी। इसी दौरान कुत्ता रास्ते में शौच करने लगा। जब शकुंतला देवी ने इसका विरोध किया तो निक्की देवी ने कथित तौर पर डंडे से उस पर हमला कर दिया। घटना में शकुंतला देवी और उनके पति तिलक राज को चोटें आई हैं। पुलिस ने दोनों का मेडिकल परीक्षण करवाया है और चिकित्सकीय रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस अधीक्षक ऊना अमित यादव ने बताया कि मामले की निष्पक्ष जांच की जा रही है। दोषी पाए जाने पर संबंधित व्यक्ति के खिलाफ कानून के तहत उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें