फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: खेल मैदान निर्माण में देरी से छात्रों की उम्मीदों पर पानी फिरा

विज्ञापन
विज्ञापन
निर्माण कार्य सुस्त रफ्तार से चल रहा, अभिभावकों में असंतोष
विज्ञापन

खेल मैदान के निर्माण के लिए 15 लाख रुपये हो चुके हैं मंजूर
संवाद न्यूज एजेंसी

थानाकलां (ऊना)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मंदली (कुटलैहड़) में बहुप्रतीक्षित खेल मैदान का निर्माण कार्य सुस्त रफ्तार से चल रहा है, जिससे छात्र वर्ग और अभिभावकों में असंतोष व्याप्त है। कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के विधायक की ओर से विद्यालय के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में खेल मैदान के निर्माण के लिए घोषित 15 लाख रुपये की राशि को प्रशासनिक मंजूरी मिल चुकी है, परंतु कार्य की प्रगति संतोषजनक नहीं है। प्रारंभिक चरण में विद्यालय परिसर में रेत और बजरी की आपूर्ति के साथ-साथ सीमांकन का कार्य आंशिक रूप से पूरा कर लिया गया था, लेकिन इसके पश्चात निर्माण कार्य की गति ठप पड़ गई। विद्यालय प्रशासन सहित स्थानीय नागरिकों ने इस धीमी प्रगति पर चिंता व्यक्त की है। विद्यालय के छात्रों और शिक्षकों का कहना है कि खेल गतिविधियों के संचालन के लिए मैदान की अत्यधिक आवश्यकता है। वर्तमान में छात्रों को अस्थायी और असमतल मैदान में अभ्यास करना पड़ रहा है, जिससे न केवल प्रशिक्षण में बाधा उत्पन्न हो रही है, बल्कि चोटिल होने का खतरा भी बना रहता है। अभिभावकों रणधीर, अशोक कुमार, सुखदेव सिंह और राजेश कुमार ने कहा कि जब विधायक द्वारा स्वीकृत राशि मिल चुकी है, तो निर्माण कार्य में देरी सरकार की योजनाओं की गंभीरता पर प्रश्नचिन्ह लगाती है। उन्होंने संबंधित विभाग से मांग की है कि कार्य को शीघ्र पूर्ण किया जाए, ताकि छात्रों को समुचित सुविधाएं उपलब्ध हो सकें और विद्यालय में खेल संस्कृति को बढ़ावा मिले। इस संबंध में लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता संदीप गौतम ने जानकारी दी कि हालिया बारिश के कारण कार्य अस्थायी रूप से रोका गया था। मौसम में सुधार होते ही कार्य को दोबारा शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें