फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: शराब ठेकेदार और रेस्टोरेंट मालिक में विवाद

Tue, 13 May 2025 05:56 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
रेस्टोरेंट मालिक ने लगाया बाउंसरों के साथ हमला करने का आरोप
विज्ञापन

बंगाणा में रविवार शाम के समय हुई घटना, पुलिस जांच में जुटी

संवाद न्यूज एजेंसी

बंगाणा (ऊना)। बंगाणा कस्बे में रविवार शाम के एक रेस्टोरेंट मालिक और शराब ठेकेदार में विवाद का मामला सामने आया। शराब ठेकेदार पर आरोप है कि वह अपने साथ करीब 15 बाउंसरों को लेकर आया और रेस्टोरेंट मालिक पर हमला करवा दिया। जबकि ठेकेदार का आरोप है कि रेस्टोरेंट मालिक अवैध तरीके से शराब की खरीद-फरोख्त करता है।
पीड़ित रेस्टोरेंट मालिक राजेश कुमार ने पुलिस में दी शिकायत में बताया कि रविवार को करीब सात बजे शराब ठेकेदार राकेश चड्ढा अपने 15 हथियारबंद बाउंसरों के साथ होटल में घुसा और अचानक हमला करवा दिया। पीड़ित के अनुसार न केवल उसके साथ बेरहमी से मारपीट की गई, बल्कि उसका मोबाइल भी छीन लिया और उसे जान से मारने की धमकी दी। हमले के बाद घायल रेस्टोरेंट मालिक किसी तरह जान बचाकर खुद थाना बंगाणा पहुंचा।
विज्ञापन

पुलिस ने प्राथमिक शिकायत दर्ज कर पीड़ित को प्राथमिक उपचार के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र भेजा, जहां उसका मेडिकल परीक्षण किया गया। जब ठेकेदार राकेश चड्ढा से घटना पर प्रतिक्रिया मांगी, तो उसने जवाब दिया कि ऐसे ही होता है।

राकेश चड्ढा ने पुलिस को दिए शिकायतपत्र में कहा कि आरोपी रेस्टोरेंट मालिक अवैध तरीके से शराब की खरीद-फरोख्त करता है। इससे उन्हें कारोबार में नुकसान हो रहा है। कई बार समझाने के बावजूद वह अवैध कारोबार कर रहा है। रविवार को भी जब वह बातचीत करने लगा तो रेस्टोरेंट मालिक ने झगड़ा करना शुरू कर दिया।
विज्ञापन


दुकानदार बोले, कड़ी कार्रवाई करे प्रशासन

घटना के बाद बंगाणा बाजार के व्यापारी और आम नागरिक डरे हुए हैं। दुकानदारों का कहना है कि यदि प्रशासन ने इस मामले में समय रहते कड़ी कार्रवाई नहीं की तो शराब माफिया और अधिक बेलगाम हो जाएंगे। कई स्थानीय नेताओं और सामाजिक संगठनों ने इस घटना की निंदा करते हुए जिला प्रशासन से तत्काल सख्त कदम उठाने की मांग की है। पुलिस अधीक्षक राकेश सिंह ने बताया कि मामले की जांच चल रही है। दोनों पक्षों की शिकायतें प्राप्त हुई हैं। निष्पक्ष कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें