फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: मेरा युवा भारत के प्रमुख उद्देश्यों पर चर्चा की

Wed, 22 Jul 2026 12:51 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना। युवा मामले एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के अंतर्गत संचालित मेरा युवा भारत की जिला सलाहकार समिति की बैठक मंगलवार को अतिरिक्त उपायुक्त इशांत जसवाल की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में मेरा युवा भारत के प्रमुख उद्देश्यों पर चर्चा की गई। अतिरिक्त उपायुक्त ने कहा कि मेरा युवा भारत का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण युवाओं में नेतृत्व के गुणों और उनका व्यक्तित्व विकास करना, साक्षरता, स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और महिला सशक्तीकरण जैसे सामाजिक मुद्दों पर जागरूकता फैलाने के अतिरिक्त युवाओं को कौशल प्रशिक्षण देकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है। उन्होंने सभी विभागों से युवाओं के हित में आपसी समन्वय स्थापित कर सरकारी योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक युवाओं तक पहुंचाने के निर्देश दिए। उन्होंने मेरा युवा भारत पंजीकरण एवं जन-जागरूकता अभियान को जिला स्तर पर व्यापक रूप से संचालित करने तथा सभी विभागों के सहयोग से अधिकाधिक युवाओं को पोर्टल से जोड़ने पर बल दिया। उन्होंने कहा कि 15 से 29 वर्ष के युवा इस पोर्टल पर अपना पंजीकरण करवा सकते हैं।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि 27 जुलाई, 2026 को हिमकेप्स संस्थान, बढेड़ा में जिला स्तरीय नशामुक्त युवा-विकसित भारत कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए विभिन्न विभागों की जिम्मेदारियों तथा कार्यक्रम तैयारियों के लिए आवश्यक समन्वय पर भी विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम का ऑफिशियल पोस्टर भी लांच किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें