फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: डीएमयू बंद होने से यात्रियों की मुश्किलें बढ़ीं

Fri, 16 Oct 2026 11:58 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
दौलतपुर चौक (ऊना)। दौलतपुर चौक से अंबाला छावनी के बीच चलने वाली सवारी रेलगाड़ी (डीएमयू) बंद होने से रोजाना सफर करने वाले यात्रियों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। एक मई से बंद पड़ी रेलगाड़ी की बहाली का इंतजार करते हुए छह महीने बीतने को हैं लेकिन यात्रियों को राहत नहीं मिली है। रेलवे ने रेलगाड़ी संख्या 74991 और 74992 को अब 15 नवंबर 2026 तक रद्द रखने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन


रेल सेवा बंद होने का सबसे अधिक असर नौकरीपेशा लोगों और विद्यार्थियों पर पड़ रहा है। दफ्तरों और शिक्षण संस्थानों तक समय पर पहुंचने के लिए यात्रियों को बसों और अन्य साधनों का सहारा लेना पड़ रहा है। इससे सफर में अधिक समय लगने के साथ किराये पर होने वाला खर्च भी बढ़ गया है। रोजाना आने-जाने वाले यात्रियों के मासिक बजट पर अतिरिक्त बोझ पड़ रहा है। कम खर्च में सफर का साधन बंद होने से आम यात्रियों की परेशानी लगातार बढ़ रही है।
रेलवे अंबाला मंडल में रेलपथ के नवीनीकरण और साहिबजादा अजीत सिंह नगर से करतोली रेलखंड पर पटरियां बिछाने से संबंधित कार्य के चलते रेलगाड़ी का संचालन बंद है। लंबे समय से सेवा बाधित रहने के कारण यात्रियों को वैकल्पिक साधनों से सफर करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

यात्रियों की मांग है कि रेलमार्ग पर काम पूरा होते ही सवारी रेलगाड़ी का संचालन बहाल किया जाए। रेलवे को सेवा दोबारा शुरू होने की स्पष्ट तारीख बतानी चाहिए, ताकि नौकरीपेशा लोग और विद्यार्थी अपने सफर की योजना बना सकें। छह महीने से रेलगाड़ी का इंतजार कर रहे यात्रियों को अब यह उम्मीद है कि जल्द ही सेवा बहाल होगी और उन्हें महंगे सफर से राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें