फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: सामाजिक सुरक्षा पेंशन धारकों में छाई मायूसी

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले कके 69 हजार पेंशनधारक को नहीं मिली पेंशन
विज्ञापन

हर महीने 25 तारीख को पेंशन जारी करने का है प्रावधान, इस बार फरवरी का पहला हफ्ता भी बीता
संवाद न्यूज एजेंसी
बंगाणा (ऊना)। सामाजिक सुरक्षा पेंशन का इंतजार कर रहे पेंशन धारकों में मायूसी छाई हुई है। जिलाभर में 69 हजार वृद्धा पेंशन, विधवा पेंशन, विकलांगता और एकल नारी पेंशन के लाभार्थी शामिल हैं। सरकार की ओर से हर महीने की 25 तारीख को पेंशन जारी करने का प्रावधान है, लेकिन इस बार फरवरी का पहला सप्ताह बीत जाने के बावजूद अभी तक राशि जारी नहीं हुई है। पेंशन न मिलने से आशा कुमारी, गीता देवी, व्यास देवी और रामस्वरूप सहित हजारों लाभार्थी डाकघर व बैंक जाकर अपने खातों में एंट्री करवा रहे हैं, ताकि उन्हें पेंशन आने की जानकारी मिल सके।
बाक्स

7 से 10 दिन में खातों में आएगी पेंशन
जिला कल्याण अधिकारी अनीता शर्मा ने बताया कि सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग ने पेंशन प्रक्रिया को आगे बढ़ा दिया है। जैसे ही बजट की व्यवस्था पूरी होगी, अगले 7 से 10 दिन के भीतर पेंशनधारकों के खातों में राशि पहुंच जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन




पेंशनधारकों से धैर्य रखने का आग्रह


जिला कल्याण अधिकारी ने सभी पेंशनधारकों से धैर्य रखने का आग्रह किया है। जैसे ही बजट उपलब्ध होगा, पेंशन सीधे उनके खातों में जमा कर दी जाएगी। इसलिए बार-बार बैंक या डाकघर जाने की जरूरत नहीं है। जल्द ही प्रदेश सरकार की ओर से पेंशन जारी कर दी जाएगी, जिससे हजारों जरूरतमंदों को बड़ी राहत मिलेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें