फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: स्कूलों में जाति-धर्म के आधार पर भेदभाव रोकने के निर्देश

Thu, 03 Sep 2026 11:36 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना। पीएम पोषण योजना के तहत स्कूलों में बच्चों को मिड-डे मील परोसते समय जाति, धर्म, संप्रदाय और लिंग के आधार पर किसी भी तरह का भेदभाव नहीं किया जा सकेगा। शिक्षा निदेशालय हिमाचल प्रदेश ने सभी उपनिदेशकों और ब्लॉक प्रारंभिक शिक्षा अधिकारियों को इस संबंध में निर्देश जारी कर स्कूलों में अनिवार्य अनुपालन सुनिश्चित करने को कहा है।
विज्ञापन

29 अगस्त को जारी निर्देशों में कहा गया है कि स्कूलों में मिड-डे मील बच्चों में अच्छी आदत, अनुशासन और सामाजिक समानता की भावना विकसित करने का माध्यम होना चाहिए। भोजन परोसते समय बच्चों के बीच जाति, धर्म, संप्रदाय और लिंग के आधार पर किसी भी प्रकार का भेदभाव या अलगाव नहीं होना चाहिए। निर्देशों के अनुसार समुदाय के सदस्यों, शिक्षकों और संबंधित अधिकारियों को यह सुनिश्चित करना होगा कि बच्चे रोल नंबर के आधार पर व्यवस्थित तरीके से एक साथ भोजन करें, ताकि उनमें आपसी भाईचारे और समानता की भावना विकसित हो। यदि किसी सरकारी अधिकारी या कर्मचारी अथवा अन्य व्यक्ति की ओर से इस व्यवस्था का उल्लंघन किया जाता है तो मामले को गंभीरता से लेते हुए नियमानुसार कड़ी अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।
शिक्षा निदेशालय ने इन निर्देशों को सभी स्कूलों तक पहुंचाने के साथ मासिक अनुपालन रिपोर्ट समय पर भेजने के निर्देश दिए हैं। साथ ही स्कूल परिसर में पीएम पोषण योजना से संबंधित शिकायत और सुझाव दर्ज कराने के लिए टोल फ्री नंबर 18001808007 को प्रमुख स्थान पर प्रदर्शित करने को कहा गया है। निर्देशों में स्कूल प्रबंधन समितियों और आम लोगों के बीच भी इस शिकायत निवारण व्यवस्था का व्यापक प्रचार करने के लिए कहा गया है। टोल फ्री नंबर पर कार्य दिवस में सुबह 10 से शाम पांच बजे तक शिकायत या सुझाव दर्ज कराया जा सकता है।
विज्ञापन

उपनिदेशक प्रारंभिक स्कूल शिक्षा ऊना सोमलाल धीमान कहा कि जिले के सभी प्रधानाचार्यों, मुख्याध्यापकों और संबंधित स्कूल प्रभारियों को सूचना एवं आवश्यक अनुपालन के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें