फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चिंतपूर्णी अस्पताल में होंगे डिजिटल एक्सरे

Thu, 16 Jun 2016 10:41 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/भरवाईं
विज्ञापन
हादसे में घायल मजदूरों काे दीनदयाल अस्पताल में किया गया भर्ती।
विज्ञापन
सिविल अस्पताल चिंतपूर्णी में जल्द रोगियों को डिजिटल एक्सरे की सुविधा मिलेगी। वीरवार को चिंतपूर्णी अस्पताल में एसडीएम अंब की अध्यक्षता में हुई रोगी कल्याण समिति की बैठक में जनहित में कई अहम निर्णय लिए गए। बैठक में करीब साढ़े नौ लाख रुपये का बजट पारित किया गया है।
विज्ञापन


इस अवसर पर आरकेएस के सदस्य रविंद्र छिंदा, ग्राम पंचायत छपरोह के प्रधान नरेंद्र कालिया, व्यापार मंडल के प्रधान वासुदेव पादा, जिला परिषद सदस्य सुलोचना देवी, एसएमओ चिंतपूर्णी डा. अशोक दड़ोच, डा. रमेश, डा. आशीष राणा सहित कई गण्यमान्य लोग उपस्थित थे। अस्पताल में मरीजों तथा तीमारदारों सहित स्टाफ की सुविधा के लिए वाटर प्योरिफाई मशीन लगाई जाएगी। वहीं, तीन नए एसी लगाए जाएंगे। इसके अलावा लैब और डेंटल सेक्शन के लिए 50 हजार रुपये के दो नए इन्वर्टर लगाए जाएंगे। लैब तकनीशियन कैंपस के पास मरीजों की सुविधा के लिए एक टॉयलेट बनाया जाएगा। अस्पताल के नए फर्नीचर के लिए एक लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं। बैठक में अस्पताल में होने वाले टेस्टों की मामूली दरें भी बढ़ाई गई हैं। इस मौके पर एसडीएम अंब सुनील वर्मा ने बताया कि गत दिनों सिविल अस्पताल को मंदिर न्यास के सौजन्य से साढ़े आठ लाख रुपये की एक्सरे मशीन दी गई है। इस मशीन को शीघ्र डिजिटल एक्सरे में कनवर्ट किया जाएगा। जिस पर ढाई लाख रुपये खर्च आएगा। उन्होंने बताया कि अस्पताल में डाटा एंट्री ओपेरटर रखने के लिए भी चर्चा हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें