फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: अंब में अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायालय का डिजिटल लोकार्पण

विज्ञापन
विज्ञापन
- मुख्य न्यायाधीश बोले- घर-द्वार पर मिलेगा त्वरित न्याय
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
अंब (ऊना)। हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति गुरमीत सिंह संधावालिया ने बुधवार को अंब में अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायालय का डिजिटल माध्यम से उद्घाटन किया। मुख्य न्यायाधीश ने कहा कि नए न्यायालय के शुभारंभ से स्थानीय लोगों को न्यायिक सुविधाएं उनके घर-द्वार पर ही त्वरित रूप से प्राप्त होंगी। उन्होंने प्रदेश उच्च न्यायालय द्वारा आम जनता को किफायती और सुलभ न्याय उपलब्ध कराने के प्रयासों पर भी जोर दिया। कार्यक्रम में ऊना सिविल एवं सत्र न्यायिक प्रभाग की प्रशासनिक न्यायाधीश न्यायमूर्ति ज्योत्सना रिवाल दुआ ने अंब के न्यायिक इतिहास का उल्लेख किया। उन्होंने बताया कि वर्तमान भवन की नींव सर्वोच्च न्यायालय के वरिष्ठ न्यायाधीश न्यायमूर्ति सूर्यकांत ने रखी थी और इसका पूर्व लोकार्पण भी उन्हीं ने किया था।
विज्ञापन

उद्घाटन समारोह में प्रदेश उच्च न्यायालय के न्यायाधीश विवेक ठाकुर, अजय मोहन गोयल, संदीप शर्मा, सुशील कुकरेजा, वीरेंद्र सिंह, रंजन शर्मा, वीसी नेगी, राकेश कैंथला, जियालाल भारद्वाज और रोमेश वर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे। मुख्य न्यायाधीश के आदेशानुसार, अंब स्थित कोर्ट परिसर में जिला एवं सत्र न्यायाधीश नरेश कुमार ने उद्घाटन पट्टिका का अनावरण किया। साथ ही अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश संदीप शर्मा, अतिरिक्त न्यायिक दंडाधिकारी प्रशांत नेगी, न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी दीपिका नेगी, एसडीएम सचिन शर्मा और एसडीपीओ अनिल कुमार उपस्थित रहे। बार एसोसिएशन अंब के अध्यक्ष प्रिंस सूद और बार एसोसिएशन ऊना के अध्यक्ष रोहित जोशी सहित कई प्रशासनिक अधिकारी और बड़ी संख्या में अधिवक्ता भी समारोह में शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें