फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: खिलाड़ियों के लिए डाइट मनी 400 और गुरुओं को 160 रुपये डेली अलाउंस

Sun, 15 Sep 2024 04:18 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना। प्रदेश सरकार एवं खेल विभाग की ओर से खिलाड़ियों को डाइट मनी बढ़ाकर बड़ी सौगात प्रदान की गई है, लेकिन जिन प्रशिक्षक गुरुओं के माध्यम खिलाड़ियों की खेल प्रतिभा में निखार आना है, उनके लिए दैनिक भत्ते के नाम पर अभी भी 160 रुपये दैनिक भत्ते के रूप में प्रदान किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

ऐसे में खिलाड़ी शिष्य राज्य के भीतर खेलों में 240 से छलांग लगाकर 400 रुपये तक पहुंच गए हैं, जबकि राज्य के बाहर 500 रुपये प्रति खिलाड़ी डाइट मनी के रूप में लेंगे। इसके विपरीत राज्य से लेकर प्रदेश के बाहर आज भी प्रशिक्षकों को वही पुराना दैनिक भत्ता प्रदान किया जा रहा है। हालांकि आला अधिकारी अपने विभाग के प्रशिक्षकों को नियमित सरकारी कर्मचारी और नियमानुसार डेली अलाउंस मिलने का तर्क देकर बात को संपन्न कर रही हैं, लेकिन यहां सवाल यह भी है कि जब खिलाड़ियों की डाइट मनी की बढ़ोतरी की ही गई है, तो उनके साथ विभिन्न खेल आयोजनों में आवागमन करने वाले कोच के दैनिक भत्ते में बढ़ाेतरी होनी चाहिए थी, क्योंकि लंबे समय से यही दैनिक भत्ता केवल 160 रुपये पर अटका हुआ है।

-
खेल या फिर अन्य इससे जुड़े आयोजनों को लेकर खेल कोचों की दैनिक भत्ते में भी इजाफा होना जरूरी है। लंबे समय से पुराने ढर्रे पर नामात्र भत्ता दिया जा रहा है। अन्यथा खेल आयोजन में कोच अपनी जेब से भी खर्च वहन करता है।
विज्ञापन


-सरित शर्मा, सेवानिवृत्त हैंडबाल कोच

-
खिलाड़ियों की डाइट मनी को प्रदेश सरकार एवं खेल विभाग की ओर से बढ़ाया गया है। लेकिन प्रशिक्षकों के लिए डाइट मनी नहीं, क्योंकि वह सरकारी वेतनकर्मी भी हैं। हां उन्हें डेली अलाउंस प्रदान किया जाता है, जो कि नियमानुसार प्रदेशभर में सभी के लिए एक प्रकार से है।
विज्ञापन


हितेश आजाद, अतिरिक्त निदेशक, युवा सेवा एवं खेल विभाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें