फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: क्षेत्रीय अस्पताल में चल रहे डायलिसिस यूनिट का होगा विस्तार

Fri, 01 May 2026 12:02 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना। क्षेत्रीय अस्पताल में उपचार सुविधा को और सुदृढ़ करने के उद्देश्य से डायलिसिस यूनिट के विस्तार की तैयारी शुरू कर दी गई है। अस्पताल प्रशासन ने मौजूदा मशीनों की संख्या बढ़ाने के लिए उच्च अधिकारियों को प्रस्ताव भेजा है।
विज्ञापन

अस्पताल में इस समय डायलिसिस यूनिट में कुल 10 मशीनें स्थापित हैं। जिनके माध्यम से रोजाना मरीजों का उपचार किया जा रहा है। ऐसे में मशीनों की संख्या बढ़ने से न केवल मरीजों को समय पर डायलिसिस सुविधा मिल सकेगी बल्कि उपचार व्यवस्था भी अधिक सुचारु हो जाएगी। अधिकारियों ने बताया कि प्रस्ताव स्वीकृत होते ही नई मशीनें स्थापित कर दी जाएंगी। इससे क्षेत्र के मरीजों को बड़ी राहत मिलेगी। अस्पताल प्रशासन का कहना है कि स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। क्षेत्रीय अस्पताल पर पूरे जिले के अलावा आसपास के क्षेत्रों का भी दबाव रहता है। ऐसे में डायलिसिस यूनिट की क्षमता बढ़ाना समय की आवश्यकता बन गया है। प्रस्ताव में नई मशीनों की स्थापना के साथ-साथ प्रशिक्षित स्टाफ की तैनाती, अतिरिक्त बेड की व्यवस्था और यूनिट के लिए स्थान विस्तार की भी मांग की गई है। सूत्रों के अनुसार डायलिसिस सुविधा में सुधार होने से मरीजों को निजी अस्पतालों का रुख नहीं करना पड़ेगा। अस्पताल प्रबंधन ने उम्मीद जताई है कि प्रस्ताव को जल्द मंजूरी मिल जाएगी। मंजूरी मिलते ही मशीनों की संख्या बढ़ाकर डायलिसिस यूनिट को और सशक्त बनाया जाएगा, जिससे मरीजों को समय पर और बेहतर उपचार मिल सकेगा।


क्षेत्रीय अस्पताल में डायलिसिस यूनिट के विस्तार के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। इस कड़ी में प्रस्ताव तैयार कर उच्च अधिकारियों को भेजा गया है। मंजूरी मिलने के बाद आगामी प्रक्रिया को शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-डॉ, संजय मनकोटिया, चिकित्सा अधीक्षक क्षेत्रीय अस्पताल ऊना
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें