फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनरेगा बचाने के लिए दिल्ली रैली में हुंकार भरेगा धर्मपुर : भूपेंद्र

विज्ञापन
विज्ञापन
6 अप्रैल को टिहरा में होगा विशाल प्रदर्शन, गांव-गांव में चल रहा जन-जागरण अभियान
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

धर्मपुर (मंडी)। मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा), हिमाचल किसान सभा और मनरेगा मजदूर यूनियन 24 मार्च को दिल्ली के रामलीला मैदान में जन आक्रोश रैली के लिए धर्मपुर क्षेत्र ने तैयारी शुरू कर दी है। माकपा नेता एवं पूर्व जिला परिषद सदस्य भूपेंद्र सिंह के नेतृत्व में गांव-गांव बैठकों और पर्चा वितरण के माध्यम से व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया गया। जरेड, कंगोटा, तौरखोला, दयोल-रासहड़ी, कून, चोलनगढ़, देवगढ़, बलेहड़, मझयार, भदेहड़, मझेहड़, नलयाना, हियूंण, धलौन, सकोह-सकोहटा, मनयोह-लाम्बरी, टिहरा और कोट जैसे दो दर्जन गांवों में नुक्कड़ बैठकें आयोजित की गईं। मजदूरों ने मनरेगा कानून कमजोर करने और नए वीबी जीराम जी कानून के खिलाफ विरोध जताया। रैली के बाद स्थानीय स्तर पर आंदोलन तेज होगा। 6 अप्रैल को टिहरा में विशाल विरोध रैली आयोजित होगी, इसके बाद संधोल और धर्मपुर में प्रदर्शन कर स्मार्ट मीटर लगाने पर रोक, मनरेगा और राजस्व ग्रांट की बहाली, बिजली विधेयक और चार श्रम संहिताओं की वापसी, आपदा प्रभावितों के लिए भूमि उपलब्ध कराना और रसोई गैस सिलेंडर की कीमतें कम करने की मांग की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें