फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: चरणछोह गंगा में धार्मिक समागम में भक्तिमय हुई संगत

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


टाहलीवाल (ऊना)। बाथड़ी से सटे गुरु रविदास ऐतिहासिक चरणछोह गंगा खुरालगढ़ साहिब में बाबू मंगू राम मूंगोवालिया का जन्मोत्सव मनाया गया। कीर्तन जत्थों और गायकों ने दो दिन गुरु महिमा का गुणगान किया। दो दिवसीय धार्मिक समागम में पहले दिन बुधवार को आदि धर्म मंडल के संस्थापक गदरी बाबा मूंगोवालिया का जन्मदिन खुरालगढ़ साहिब के प्रधान संत सुरिंद्र दास की अध्यक्षता में मनाया गया। इसमें पंजाब विधानसभा के डिप्टी स्पीकर जे. किशन रोड़ी ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। उन्होंने नतमस्तक होकर आशीर्वाद लिया। इस दौरान संगत ने सत्संग किया। रविदास मदिरा क्या पीजिए, जो चढ़े चढ़े उतराए, नाम महारस पीजीए जो चढ़े न उतरे..बाणी से जोड़ते हुए कहा कि हमें गुरु के नाम का नशा करना चाहिए जो चढ़ने के बाद नहीं उतरता। देर शाम एससी कार्पोरेशन के अध्यक्ष रशपाल राजू विशेष रूप से मौजूद रहे। संत महापुरुषों को गुरु जी का स्मृति चिह्न और सरोपा भेंट किया गया। इस मौके पर धर्म मंडल की अध्यक्ष कमलेश कौर घेड़ा, गुरु घर के अध्यक्ष नाजर सिंह मान, संत करमचंद भाटिया, संत गिरधारी लाल, दयाल चंद बंगा, संत निरंजन दास, संत हरबंस सिंह, मास्टर राजकुमार, मनजीत कुमार मुगोंवाल, बलविंदर सिंह, स्वरूप चंद, अमरीक सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें