फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उपनिदेशक पदोन्नति के लिए एक वर्ष की शर्त हटाए सरकार : सैनी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ऊना। हिमाचल प्रदेश स्कूल प्रवक्ता संघ जिला ऊना ने नववर्ष के उपलक्ष्य पर सरकार की ओर से दोबारा नए शिक्षा उपनिदेशकों की नियुक्ति का स्वागत किया है। कहा कि इससे शिक्षा के क्षेत्र में गुणवत्ता बढ़ेगी। जिलाध्यक्ष देवेंद्र सिंह वेली, महासचिव शशि सैनी, जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष राकेश मल्होत्रा, प्रांतीय सचिव राजन शर्मा, राज्य वरिष्ठ उपाध्यक्ष विकास रत्न आदि ने संयुक्त बयान में सरकार से आग्रह किया कि इसी प्रकार जल्द प्रधानाचार्य की पदोन्नति सूची भी जारी की जाए। हिमाचल में बहुत से स्कूल काफी समय से प्रधानाचार्य के बिना ही चल रहे हैं। स्कूल के बहुत से कार्य वरिष्ठ प्रवक्ता को करने पड़ते हैं। इससे उनका पढ़ाई का कार्य बाधित होता है। महासचिव शशि सैनी के सरकार से आग्रह किया कि जिन प्रधानाचार्य का कार्यकाल एक वर्ष से कम रह गया है लेकिन वे उपनिदेशक पदोन्नति में सबसे वरिष्ठ हैं, उन्हें भी उपनिदेशक के पद पर पदोन्नति का मौका दिया जाए। वे पिछले एक साल से उपनिदेशक का अतिरिक्त कार्यभार संभाल रहे थे। जब पदोन्नति की लिस्ट जारी हुई तब तक उनका सेवाकाल एक साल से कम रह गया। अब उन्हें दोबारा अपने स्कूल में प्रधानाचार्य बन कर रहना पड़ेगा। सेवानिवृत्त के पास आकर उनका उत्साह कम हो जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें