फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: रोपवे से माता बगला मुखी मंदिर में पहुंच रहे श्रद्धालु

विज्ञापन
विज्ञापन
रास्ता बंद होने के बावजूद नहीं थमी भक्तों की भीड़
विज्ञापन

पंडोह (मंडी)। पंडोह क्षेत्र स्थित माता बगला मुखी मंदिर में नवरात्र के पावन अवसर पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। रास्ता बाधित होने के बावजूद भक्तों की आस्था में कोई कमी नहीं आई है। दूर-दूर से श्रद्धालु माता के दर्शन और आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए पहुंच रहे हैं। मंदिर तक जाने वाला मुख्य सड़क मार्ग वर्ष 2025 की भारी बारिश के दौरान पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया था। इसके बाद स्थानीय ग्रामीणों ने मिलकर एक वैकल्पिक मार्ग तैयार किया था, लेकिन हाल ही में बढ़ते जलस्तर के कारण वह मार्ग भी बह गया और अब पूरी तरह बंद हो चुका है। इसके बावजूद श्रद्धालुओं की संख्या में कोई कमी नहीं आई है। अब भक्त रोपवे के माध्यम से बड़ी संख्या में मंदिर पहुंच रहे हैं। रोपवे सुविधा के कारण भक्त सीधे मंदिर के समीप पहुंचकर माता के दर्शन कर पा रहे हैं, जिससे उनकी यात्रा काफी आसान हो गई है। मंदिर के प्रधान टेक चंद ने बताया कि नवरात्र के दौरान मंदिर में श्रद्धालुओं का तांता लगा हुआ है। उन्होंने कहा कि अधिकतर भक्त रोपवे के माध्यम से ही मंदिर पहुंच रहे हैं और माता के दर्शन कर रहे हैं। मार्ग बाधित होने के बावजूद भक्तों की आस्था अडिग है और हर दिन भारी संख्या में श्रद्धालु माता के दरबार में पहुंच रहे हैं। नवरात्र के इस पावन अवसर पर मंदिर परिसर में भक्तिमय माहौल है और जय माता दी के जयकारों से पूरा क्षेत्र गूंज रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें