फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रद्धालुओं को मास्क लगाने के लिए किया जागरूक

विज्ञापन
विज्ञापन
भरवाईं(ऊना)। मां चिंतपूर्णी मंदिर में डीएसपी अंब सृष्टि पांडे ने मंगलवार को सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने मां के दर्शन किए और इसके उपरांत मंदिर परिसर की व्यवस्थाएं देखने आधा घंटा मंदिर में तैनात रही। यही नहीं उन्होंने खुद मंदिर के गर्भ गृह के बाहर खड़े होकर मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ को हटाया। साथ ही उन्होंने मंदिर माथा टेक रहे भक्तों, जिन्होंने मास्क नहीं लगाया हुआ था या मास्क मुंह के नीचे किया हुआ था, उनको अच्छी तरह से मास्क लगाने के लिए जागरूक भी किया। बता दें कि श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ को देखकर अब चिंतपूर्णी मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था का जिम्मा पुलिस के हवाले है। वहीं डीएसपी सृष्टि पांडे ने बताया कि रविवार के दिन भक्तों की ज्यादा भीड़ मां के दरबार में रहती है जिसके चलते अतिरिक्त पुलिस कर्मी भी तैनात किए जाते हैं। उन्होंने कहा कि मंदिर में तैनात सुरक्षा कर्मियों को मंदिर परिसर में ज्यादा भीड़ जमा न हो, श्रद्धालु मंदिर में आते समय कोविड नियमों का पालन करें। मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं को ज्यादा देर न बैठने दिया जाए, यह जरूरी दिशा निर्देश दिए गए हैं। इस मौके पर उनके साथ थाना प्रभारी कुलदीप कुमार भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें